कानपुर। कल्याणपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां स्वास्थ्य विभाग में तैनात अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) के चाचा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
