Kanpur Crime News: कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। सोमवार शाम बकरी चराने गई 11 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। उसके शव को खेत में गाड़ दिया गया। परिवार वाले पड़ोस के एक युवक पर बलात्कार के बाद हत्या करने का शक जता रहे हैं। बच्ची पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। उसके पिता मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। सोमवार शाम बच्ची घर से बकरी चराने के लिए खेत की तरफ गई। शाम ढल गई, लेकिन बच्ची घर वापस नहीं लौटी। परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास ढूंढना शुरू किया और पुलिस को भी सूचना दे दी।
