Kanpur Crime News: यूपी में कानपुर के बिधनू इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। 11 साल की पांचवीं कक्षा की छात्रा सोमवार दोपहर बकरी चराने खेत गई थी। शाम को वह घर नहीं लौटी। मंगलवार को सूचना मिलने पर खेत खोदकर उसका शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस क्रूर वारदात के मुख्य आरोपी तीन भाई हैं- सनी, कमल और आशीष। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जज ने उन्हें जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने केस में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं।
