Close Menu
  • Desh News
  • Entertainment
  • Exam
  • Exam Tips & Tricks
  • Health
  • Kanpur News
  • Sports news
  • UP NEWS
  • World News
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Shri Times News
  • Desh News
  • Health news
    • News on Weather
    • Sports News
    • Business
  • Drama
  • Entertainment
  • Movies
  • TV Shows
  • Kanpur News
  • Lifestyle
    • Scandals
      • Sports news
      • Food & Health News
  • News on Weather
    • Technology
    • UP NEWS
    • ब्योमकेश बक्शी की जासूसी कहानियां
    • मनोरंजन
    • फिल्म रिव्यू
    • वेब सीरीज
    • World News
  • Amazon offer Sales
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Desh News
  • Health news
    • News on Weather
    • Sports News
    • Business
  • Drama
  • Entertainment
  • Movies
  • TV Shows
  • Kanpur News
  • Lifestyle
    • Scandals
      • Sports news
      • Food & Health News
  • News on Weather
    • Technology
    • UP NEWS
    • ब्योमकेश बक्शी की जासूसी कहानियां
    • मनोरंजन
    • फिल्म रिव्यू
    • वेब सीरीज
    • World News
  • Amazon offer Sales
Shri Times News
March 20, 2026

UPSSSC ने 929 पदों पर निकाली वैकेंसी:सहायक सांख्यिकी व शोध अधिकारी के पद, कई विभागों में होगी तैनाती, 21 अप्रैल से आवेदन शुरू

March 20, 2026
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विभिन्न विभागों में 929 पदों पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी और सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए 21 अप्रैल से 11 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। फीस समायोजन और फॉर्म में संशोधन की लास्ट डेट 18 मई तय की गई है। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना के अनुसार, यह भर्ती राज्य के कई विभागों में होगी, जिनमें राज्य कर विभाग, वन विभाग, सहकारिता, पशुपालन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सिंचाई एवं जल संसाधन जैसे कई विभाग शामिल हैं। कुल 929 पदों में 344 पद अनारक्षित, 211 अनुसूचित जाति, 12 अनुसूचित जनजाति, 300 ओबीसी और 62 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वहीं, आयोग ने करीब 10-11 साल से लंबित एक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम भी जारी कर दिया है। देखिए ये लिस्ट… 10 साल बाद आया रिजल्ट, 7 पदों पर चयन पूरा
UPSSSC ने विकलांगजन विभाग में नर्स कंपाउंडर और हॉस्टल वार्डेन के 7 पदों पर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। यह भर्ती वर्ष 2016 में निकाली गई थी, लेकिन कई वजहों से परीक्षा और चयन प्रक्रिया लंबित रही। आयोग ने शुक्रवार को फाइनल रिजल्ट घोषित किया। इसमें अनारक्षित वर्ग के 5, अनुसूचित जाति के 1 और ओबीसी के 1 अभ्यर्थी का चयन हुआ है। कटऑफ की बात करें तो जनरल वर्ग की 48.75, एससी की 39.50 और ओबीसी की 48.25 अंक रही। करीब 10 साल बाद यह भर्ती प्रक्रिया पूरी हो सकी। 11 साल बाद जारी हुआ रिजल्ट, आधे पद खाली UPSSSC ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग में अनुदेशक और स्टेनोग्राफर के 8 पदों पर भर्ती का फाइनल रिजल्ट भी शुक्रवार को जारी किया। इन पदों के लिए वर्ष 2015 में विज्ञापन जारी हुआ था, लेकिन एग्जाम और इंटरव्यू समय पर न होने सहित कई वजहों से चयन प्रक्रिया लंबित रही। करीब 11 साल बाद जारी इस रिजल्ट में आयोग को सभी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल सके। 8 में से केवल 4 पदों पर ही चयन हो पाया है। चयनित अभ्यर्थियों में अनारक्षित वर्ग के 2, अनुसूचित जाति के 1 और ओबीसी के 1 अभ्यर्थी शामिल हैं। बाकी पद खाली रह गए हैं। 10 साल बाद मिलेगा एथलेटिक्स कोच यूपी में एथलेटिक्स की तैयारी कर रहे युवाओं को अब 10 साल बाद कोच मिलने जा रहा है। UPSSSC ने खेल निदेशालय में सहायक प्रशिक्षक (एथलेटिक्स) के एक पद पर भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस पद के लिए 2016 में विज्ञापन निकाला गया था, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में देरी के कारण रिजल्ट आने में करीब 10 साल लग गए। अब चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग को एथलेटिक्स कोच मिल सकेगा।

Related

देश
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Related Posts

गिट्टी को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, VIDEO:देवरिया में जमकर लाठी-डंडे चले, दो लोग गंभीर घायल

March 20, 2026

शामली के होटल में जीजा-साली ने खाया जहर, VIDEO:अस्पताल में दोनों ने तोड़ा दम, बुढ़ाना क्षेत्र से नाबालिग 2 दिन से थी लापता

March 20, 2026

शाहजहांपुर में जेसीबी, बस और कंटेनर की टक्कर:बस डिवाइडर से टकराई, 12 यात्री घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

March 20, 2026
SHRIASTRO SWATI SAXENA
RASHIPHAL
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest WhatsApp
  • Desh News
  • Health news
    • News on Weather
    • Sports News
    • Business
  • Drama
  • Entertainment
  • Movies
  • TV Shows
  • Kanpur News
  • Lifestyle
    • Scandals
      • Sports news
      • Food & Health News
  • News on Weather
    • Technology
    • UP NEWS
    • ब्योमकेश बक्शी की जासूसी कहानियां
    • मनोरंजन
    • फिल्म रिव्यू
    • वेब सीरीज
    • World News
  • Amazon offer Sales
© 2026 Shritimes News. Designed by Swatha Technologies

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.