Close Menu
  • Desh News
  • Entertainment
  • Exam
  • Exam Tips & Tricks
  • Health
  • Kanpur News
  • Sports news
  • UP NEWS
  • World News
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Shri Times News
  • Desh News
  • Health news
    • News on Weather
    • Sports News
    • Business
  • Drama
  • Entertainment
  • Movies
  • TV Shows
  • Kanpur News
  • Lifestyle
    • Scandals
      • Sports news
      • Food & Health News
  • News on Weather
    • Technology
    • UP NEWS
    • ब्योमकेश बक्शी की जासूसी कहानियां
    • मनोरंजन
    • फिल्म रिव्यू
    • वेब सीरीज
    • World News
  • Amazon offer Sales
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Desh News
  • Health news
    • News on Weather
    • Sports News
    • Business
  • Drama
  • Entertainment
  • Movies
  • TV Shows
  • Kanpur News
  • Lifestyle
    • Scandals
      • Sports news
      • Food & Health News
  • News on Weather
    • Technology
    • UP NEWS
    • ब्योमकेश बक्शी की जासूसी कहानियां
    • मनोरंजन
    • फिल्म रिव्यू
    • वेब सीरीज
    • World News
  • Amazon offer Sales
Shri Times News
March 20, 2026

नौ साल में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ:MLC मोहित बेनीवाल बोले- पूर्ववर्ती सरकार में प्रदेश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर था

March 20, 2026
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

शामली में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर सोमवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को विस्तार से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में हुए कामों का उल्लेख किया और कहा कि इसका सीधा लाभ आम जनता को मिला है। इस दौरान विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र गुर्जर, विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाया जाए। मोहित बेनीवाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार के समय प्रदेश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर था। व्यापारी उत्पीड़न का शिकार होते थे और महिलाओं की सुरक्षा भी खतरे में रहती थी। बेनीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। प्रदेश में 22 हजार से अधिक इनामी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई, जिससे अपराध पर नियंत्रण संभव हुआ। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं दिन-रात सुरक्षित माहौल में घर से बाहर निकल सकती हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्ष 2027 में फिर से ‘डबल इंजन’ की सरकार बनने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का विकास जारी रहेगा और जनता भाजपा को पुनः सत्ता सौंपेगी।

Related

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Related Posts

इटावा हिट एंड रन, दूसरे घायल की भी मौत:तेज रफ्तार सफारी कार ने सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को रौंदा था

March 20, 2026

संभल में भाई को सोते समय आग लगाई, 80% झुलसा:ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार

March 20, 2026

गाजियाबाद दिल्ली गेट मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा:नवरात्रि के दूसरे दिन भक्तों ने की विशेष आराधना

March 20, 2026
SHRIASTRO SWATI SAXENA
RASHIPHAL
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest WhatsApp
  • Desh News
  • Health news
    • News on Weather
    • Sports News
    • Business
  • Drama
  • Entertainment
  • Movies
  • TV Shows
  • Kanpur News
  • Lifestyle
    • Scandals
      • Sports news
      • Food & Health News
  • News on Weather
    • Technology
    • UP NEWS
    • ब्योमकेश बक्शी की जासूसी कहानियां
    • मनोरंजन
    • फिल्म रिव्यू
    • वेब सीरीज
    • World News
  • Amazon offer Sales
© 2026 Shritimes News. Designed by Swatha Technologies

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.