Aligarh News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक तेल बाजार पर दिखने लगा है. विशेषज्ञों के अनुसार अगर ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच हालात बिगड़े तो तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. भारत करीब 52% कच्चा तेल और बड़ी मात्रा में एलएनजी-एलपीजी खाड़ी देशों से आयात करता है, इसलिए कीमतें बढ़ने का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर पड़ सकता है. हाल में ब्रेंट क्रूड 76 डॉलर से बढ़कर करीब 85 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है.
Source
