‘मिर्जापुर’ फेम एक्टर लिलिपुट ने खुलासा किया कि कमल हासन ने उनकी असल जिंदगी के दर्द को पर्दे पर उतारा है. फिल्म ‘सागर’ की शूटिंग के बीच दोनों की गहरी दोस्ती हुई थी. कमल हासन अक्सर लिलिपुट की बातें और उनकी साइकोलॉजी को समझने की कोशिश करते थे. लिलिपुट का दावा है कि उनकी निजी जिंदगी की ‘लव स्टोरी’ और ‘हार्टब्रेक’ के किस्सों से प्रेरित होकर ही कमल हासन ने अपनी मशहूर फिल्म ‘अप्पू राजा’ का इमोशनल ट्रैक तैयार किया, हालांकि उन्हें कभी इसका क्रेडिट नहीं मिला. साथ ही, उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर अपने पुराने अंधविश्वास का भी जिक्र किया.
Source

