
1/6:
कुलदीप यादव ने वंशिका चड्ढा से शादी कर ली है। मसूरी में हुए उनकी शादी के जश्न में क्रिकेट जगत के भी कई खिलाड़ियों को शिरकत करते देखा गया था।
/ @kuldeep_18/instagram
2/6:
कुलदीप यादव ने अब सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वो अपनी दुल्हनिया वंशिका चड्ढा के साथ नजर आ रहे हैं।
/ @kuldeep_18/instagram
3/6:
पहली फोटो में कुलदीप यादव और वंशिका वरमाला सेरेमनी के बाद हाथ जोड़ते दिख रहे हैं। जबकि दूसरी फोटो कपल एंट्री की है जिसमें कुलदीप अपनी पत्नी का हाथ थामे दिखाई दिए।
/ @kuldeep_18/instagram
4/6:
तीसरी फोटो आपका दिल छू लेगी जिसमें दूल्हे राजा कुलदीप यादव को वंशिका की मांग में सिंदूर भरते देखा जा सकता है जबकि ब्राइड इस खूबसूरत पल में भावुक हो जाती हैं।
/ @kuldeep_18/instagram
5/6:
एक फोटो में कुलदीप और वंशिका किसी बात पर खिलखिलाते हुए दिख रहे हैं तो अन्य फोटो में दोनों ने हाथ पकड़ा हुआ है। इस फोटो में वंशिका की मिनिमल मेहंदी की झलक दिख रही है।
/ @kuldeep_18/instagram
6/6:
आखिरी फोटो कुलदीप और वंशिका के ब्राइडल फोटोशूट की है जिसमें क्रिकेटर ने अपनी दुल्हनिया को कमर से पकड़ा हुआ था। उन्होंने अपने सबसे खास दिन की झलक शेयर करते हुए लिखा- ‘हमारा फॉरएवर शुरू हुआ’।
/ @kuldeep_18/instagram
