Close Menu
  • Desh News
  • Health news
    • News on Weather
    • Sports News
    • Business
  • Drama
  • Entertainment
  • Movies
  • TV Shows
  • Kanpur News
  • Lifestyle
    • Scandals
      • Sports news
      • Food & Health News
  • News on Weather
    • Technology
    • UP NEWS
    • ब्योमकेश बक्शी की जासूसी कहानियां
    • मनोरंजन
    • फिल्म रिव्यू
    • वेब सीरीज
    • World News
  • Amazon offer Sales
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Shri Times News
  • Desh News
  • Health news
    • News on Weather
    • Sports News
    • Business
  • Drama
  • Entertainment
  • Movies
  • TV Shows
  • Kanpur News
  • Lifestyle
    • Scandals
      • Sports news
      • Food & Health News
  • News on Weather
    • Technology
    • UP NEWS
    • ब्योमकेश बक्शी की जासूसी कहानियां
    • मनोरंजन
    • फिल्म रिव्यू
    • वेब सीरीज
    • World News
  • Amazon offer Sales
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Desh News
  • Health news
    • News on Weather
    • Sports News
    • Business
  • Drama
  • Entertainment
  • Movies
  • TV Shows
  • Kanpur News
  • Lifestyle
    • Scandals
      • Sports news
      • Food & Health News
  • News on Weather
    • Technology
    • UP NEWS
    • ब्योमकेश बक्शी की जासूसी कहानियां
    • मनोरंजन
    • फिल्म रिव्यू
    • वेब सीरीज
    • World News
  • Amazon offer Sales
Shri Times News
March 19, 2026

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा नई कंट्रोवर्सी में फंसे:बैन सॉन्ग चंबल के डाकू-खटोला गाया, पंजाबियों पर कमेंट; सिरसा में ऑडियंस बेकाबू होकर स्टेज तक पहुंची

March 19, 2026
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर नई कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं। जींद में पूर्व सरपंच के साथ हुए स्टेज विवाद के बाद वो पहली बार सिरसा में लाइव शो करने पहुंचे। यहां शो के दौरान सिंगर ने परफॉर्मेंस देते हुए हरियाणा सरकार की ओर से बैन किए गए अपने कई सॉन्ग गाए। मासूम शर्मा ने चंबल के डाकू और खटोला गाना गाया, जिससे ऑडियंस की भीड़ बेकाबू होकर स्टेज तक आ पहुंची। कई युवक पंडाल में लगे पोल पर चढ़ गए और शोर शराबा करने लगे। इसे देखते ही कई अतिथि और जेसीडी मैनेजमेंट के काफी स्टाफ स्टेज के नीचे पहली पंक्ति में बैठे रिजर्व सीट छोड़कर चले गए और महिलाएं भी शो छोड़कर चली गईं। बाउंसर और पुलिस भी भीड़ को स्टेज तक आने से रोक नहीं पाए। मासूम शर्मा का इस दौरान एक बयान और चर्चा में आ गया। उन्होंने कहा कि मेरा गाना खटोला कुछ गलत नहीं। इसका मतलब हरियाणा वाले जानते हैं, पर पंजाबी बेल्ट को कम पता है। जानिए पूरा मामला… बैन गाना चंबल के डाकू पूरा गाया
कुछ देर बाद मासूम शर्मा ने बाहर आले पै शूटर बैठे, भीतर ले पै बैठा यार, हाथ चढ़ाकै मुदधा मार दां, कांच काढ़ कै धर ध्या बाहर, एक खटोला जेल के भीतर एक खटोला जेल के बाहर, इस गाने के शुरुआती बोल बोलकर कहा-एक बार इतना ही, बाकी बाद में करेंगे। इस बीच मासूम शर्मा ने बैन किया चंबल का डाकू गाना पूरा गाया और तभी गानों के बोल पर भीड़ भी बेकाबू हो गई। पुलिस व बाउंसर भी नहीं रोक पाए और स्टेज के बिलकुल पास आ पहुंची। कुछ बाउंसर स्टेज के कोने पर ही उनको रोकने को बैठे तो कुछ खड़े हो गए। पुलिस-बाउंसर से नहीं रूकी भीड़
जेसीडी में स्टेडियम में ओपन पंडाल लगाकर ये शो किया गया था। कुछ शरारती तत्वों ने शराब पी रखी थी और स्टेज के पास आने की जबरदस्ती कर रहे थे। इसमें अव्यवस्था का माहौल हो गया, जिससे भीड़ को पुलिस व बाउंसर भी काबू नहीं कर पाए। इस बीच जेसीडी मैनेजमेंट से डायरेक्टर डा. जयप्रकाश व उनकी टीम ने गायक मासूम शर्मा को मोमेंटों व चादर भेंटकर सम्मानित कर दिया, ताकि बाद में माहौल ज्यादा न बिगड़ जाए। अतिथि व जेसीडी मैनेजमेंट के काफी स्टाफ स्टेज के नीचे पहली पंक्ति में बैठे रिजर्व सीट छोड़कर चले गए और महिलाएं भी शो छोड़कर चली गई। इस दौरान इनेलो जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा भी मौजूद थे। जेसीडी के डायरेक्टर बोले- उम्मीद नहीं थी इतनी भीड़ होगी इस मामले में सिरसा जेसीडी के डायरेक्टर डॉ. जयप्रकाश ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, हमारी ओर से व्यवस्था संभालने में 40 पुलिसकर्मी एवं 40 बाउंसर और 60 के करीब फैकल्टी लगाई हुई थी। मगर भीड़ ज्यादा बढ़ गई थी। ये उम्मीद नहीं थी कि युवा स्टेडियम से इतना आगे आ जाएंगे। ऐसे माहौल में अभय सिंह चौटाला और एसपी को वहां पर बुलाना ठीक नहीं लगा। बैन सॉन्ग गाने पर उन्होंने कहा- गायक मासूम शर्मा ने कुछ ऐसे गाने गाए तो उसी समय बंद करवा दिया था और ऐसे सॉन्ग गाने पर मना कर दिया था। देखें शो के PHOTOS… 18 फरवरी को जींद में पूर्व सरपंच से हुआ था विवाद 18 फरवरी को जींद में मासूम शर्मा की बहन कविता और बहनोई धर्मवीर आर्य की 25वीं मैरिज एनिवर्सिरी कार्यक्रम में सिंगर और पूर्व सरपंच में विवाद हो गया था। शो के दौरान भीड़ बढ़ने पर मासूम शर्मा ने मंच से जींद के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा को नीचे उतरने के लिए कहा। सिंगर ने कहा-“मेरे प्रोग्राम में कोई सरपंच, एमएलए या मंत्री हो, मैं किसी को नहीं मानता। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद सरपंचों ने कड़ा विरोध जताया। पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मासूम शर्मा को पंच का चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली। इसके बाद विवाद में प्रदेश के कई सरपंचों और सिंगरों की एंट्री हुई। कुछ कलाकरों ने समर्थन किया तो कुछ ने विरोध किया। इसके बाद सरपंचों ने जींद में पंचायत कर 3 दिन का अल्टीमेटम दिया और सरपंचों ने शो का बॉयकाट करने का ऐलान किया था। जिसके बाद मासूम के भाई विकास व बहनोई ने माफी मांगकर व मासूम के फोन पर गलती मानने पर मामला सुलझा था। पहले भी मासूम शर्मा विवादों में रह चुके फैन का फोन छीनकर जमीन पर पटका था इससे पहले भी सिंगर मासूम शर्मा विवादों में रह चुके हैं। हाल ही में हिसार में शो था, जिसमें एक समर्थक सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था तो मासूम शर्मा ने उसका फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया था। समर्थकों ने इसकी पुलिस थाने में भी शिकायत दी थी। फैन की गर्दन पकड़ खींचा इससे पहले 22 मार्च 2025 को गुरुग्राम में एक कॉन्सर्ट के दौरान मासूम शर्मा अपने एक फैन की गुद्दी (गर्दन) से पकड़ लेते हैं। युवक सेल्फी ले रहा होता है और मासूम अचानक गुद्दी से पकड़ लेते हैं और गाली देने लगते हैं। ————– यह भी पढ़ें- पूर्व सरपंच बोले-पैसे देकर मासूम शर्मा को कहीं नचवा लो:पंच चुनाव जीतकर दिखाए, जींद में महापंचायत की तैयारी; सिंगर ने स्टेज से उतारा था
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच का ‘स्टेज विवाद’ अब तूल पकड़ता जा रहा है। जींद में पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने मासूम को पंच का चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि मासूम ने उनका अपमान किया है। चुने हुए सरपंच, विधायक और मंत्रियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। पढ़ें पूरी खबर…

Related

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Related Posts

टटीरी सॉन्ग विवाद में सिंगर बादशाह से एक घंटे पूछताछ:चुपके से पहुंचे, दर्ज कराया बयान; महिला आयोग चेयरपर्सन बोलीं- पेश हो जाता तो, ये नौबत न आती

March 19, 2026

दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी कन्फर्म की:बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दी जानकारी; शादी के करीब 10 साल बाद बनेंगी मां

March 19, 2026

फिल्म मातृभूमि का गाना चांद देख लेना रिलीज:गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के बीच इमोशनल लव स्टोरी दिखी

March 19, 2026
SHRIASTRO SWATI SAXENA
RASHIPHAL
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest WhatsApp
  • Desh News
  • Health news
    • News on Weather
    • Sports News
    • Business
  • Drama
  • Entertainment
  • Movies
  • TV Shows
  • Kanpur News
  • Lifestyle
    • Scandals
      • Sports news
      • Food & Health News
  • News on Weather
    • Technology
    • UP NEWS
    • ब्योमकेश बक्शी की जासूसी कहानियां
    • मनोरंजन
    • फिल्म रिव्यू
    • वेब सीरीज
    • World News
  • Amazon offer Sales
© 2026 Shritimes News. Designed by Swatha Technologies

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.