आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की भारी सफलता के बाद अब इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसके धमाकेदार ट्रेलर ने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. धांसू ट्रेलर ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं, जो शानदार एक्शन के साथ-साथ दमदार कहानी की वादा करती है. फिल्म 19 मार्च को ईद पर रिलीज होने जा रही है. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड 1305 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करके इतिहास रचा था. अब इसका सीक्वल यह रिकॉर्ड आसानी से धराशाई कर सकता है. फैंस ट्रेलर देखने के बाद इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं.
Source
