Close Menu
  • Desh News
  • Entertainment
  • Exam
  • Exam Tips & Tricks
  • Health
  • Kanpur News
  • Sports news
  • UP NEWS
  • World News
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Shri Times News
  • Desh News
  • Health news
    • News on Weather
    • Sports News
    • Business
  • Drama
  • Entertainment
  • Movies
  • TV Shows
  • Kanpur News
  • Lifestyle
    • Scandals
      • Sports news
      • Food & Health News
  • News on Weather
    • Technology
    • UP NEWS
    • ब्योमकेश बक्शी की जासूसी कहानियां
    • मनोरंजन
    • फिल्म रिव्यू
    • वेब सीरीज
    • World News
  • Amazon offer Sales
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Desh News
  • Health news
    • News on Weather
    • Sports News
    • Business
  • Drama
  • Entertainment
  • Movies
  • TV Shows
  • Kanpur News
  • Lifestyle
    • Scandals
      • Sports news
      • Food & Health News
  • News on Weather
    • Technology
    • UP NEWS
    • ब्योमकेश बक्शी की जासूसी कहानियां
    • मनोरंजन
    • फिल्म रिव्यू
    • वेब सीरीज
    • World News
  • Amazon offer Sales
Shri Times News
March 10, 2026

आइटेल का स्मार्टफोन जेनो 100 भारत में लॉन्च:मिलिट्री-ग्रेड के साथ 5000mAh बैटरी, बिना नेटवर्क कॉल कर सकेंगे

March 10, 2026
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

टेक ब्रांड आइटेल ने भारतीय बाजार में अपना नया लो-बजट फोन ‘आईटेल जेनो 100’ लॉन्च किया है। फोन में सबसे खास इसकी मजबूती और प्रीमियम लुक है। कंपनी का दावा है कि मिलिट्री-ग्रेड फोन 1.2 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा। इससे बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकेंगे। कंपनी ने इसमें 5000mAh बैटरी दी है। आईटेल जेनो 100 को भारत में 2 वैरिएंट में उतारा गया है। इसके 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट की कीमत ₹6866 रखी गई है। वहीं, इसका दूसरा वैरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹7285 है। डिजाइन: मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और वनप्लस जैसा लुक मटेरियल: यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड बॉडी पर बना है। इसका मतलब है कि यह बेहद मजबूत है और कठोर परिस्थितियों को झेल सकता है। बैक पैनल: फोन का पिछला हिस्सा देखने में वनप्लस 15 जैसा प्रीमियम फील देता है। इसमें एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। टेंपरेचर रेजिस्टेंस: कंपनी का दावा है कि यह फोन माइनस 35 डिग्री की कड़ाके की ठंड और 43 डिग्री की भीषण गर्मी में भी बिना रुके काम कर सकता है। कलर ऑप्शन: यह फोन तीन कलर ऑप्शंस- टाइटेनियम गोल्ड, प्योर ब्लैक और सिल्क ग्रीन में उपलब्ध है। पोर्ट्स और बटन्स: फोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं। पावर बटन में ही साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटीग्रेट किया गया है। ऊपर की तरफ इसमें IR ब्लास्टर भी है, जिससे आप टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। आईटेल जेनो 100: स्पेसिफिकेशन्स डिस्प्ले: फोन में 6.6-इंच की HD+ आईपीएस एलसीडी (IPS LCD) स्क्रीन दी गई है। बजट सेगमेंट होने के बावजूद इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव स्मूथ रहता है। सेल्फी कैमरे के लिए फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। परफॉर्मेंस: इसमें यूनिसोक T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है। इसकी क्लॉक स्पीड 1.2GHz से 1.6GHz तक है। यह एक एंट्री लेवल चिपसेट है जो रोजमर्रा के टास्क आसानी से हैंडल कर लेता है। यह फोन ‘एंड्रॉयड 15 गो’ पर काम करता है। यह ओएस कम स्टोरेज और हल्के प्रोसेसर वाले फोन के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि फोन हैंग न हो और स्मूथ चले। पावरबैकअप: फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 10 वॉट का फास्ट चार्जर मिलता है। नॉर्मल इस्तेमाल पर इसकी बैटरी आराम से डेढ़ से दो दिन चल सकती है। अन्य: इस फोन की सबसे अनोखी खूबी अल्ट्रा लिंक टेक्नोलॉजी है। कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से नेटवर्क न होने पर भी कॉल की जा सकेगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक का फीचर भी दिया गया है। इसमें 4G सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे जरूरी फीचर्स शामिल हैं।

Related

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Related Posts

जोमैटो से खाना मंगवाना ₹2.40 महंगा हुआ:प्लेटफॉर्म फीस 19% बढ़ाई, अब ₹14.90; कच्चे तेल के दाम बढ़ने का असर

March 20, 2026

वॉट्सएप 1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा: सरकार ने डेडलाइन बढ़ाने से मना किया; कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में लॉगआउट होगा

March 19, 2026

पोको C85x स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹10,999:32MP कैमरा के साथ 120Hz डिस्प्ले, पावर बैकअप के लिए 6300mAh बैटरी

March 19, 2026
SHRIASTRO SWATI SAXENA
RASHIPHAL
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest WhatsApp
  • Desh News
  • Health news
    • News on Weather
    • Sports News
    • Business
  • Drama
  • Entertainment
  • Movies
  • TV Shows
  • Kanpur News
  • Lifestyle
    • Scandals
      • Sports news
      • Food & Health News
  • News on Weather
    • Technology
    • UP NEWS
    • ब्योमकेश बक्शी की जासूसी कहानियां
    • मनोरंजन
    • फिल्म रिव्यू
    • वेब सीरीज
    • World News
  • Amazon offer Sales
© 2026 Shritimes News. Designed by Swatha Technologies

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.