यात्रियों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

Kanpur News – यात्रियों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक यात्रियों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक यात्रियों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 5 June 2025 06:14 PM
share
Share
Follow Us on
यात्रियों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

कानपुर। डीआरएम रजनीश अग्रवाल के निर्देश पर 22 मई से विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर जा रहे कार्यक्रमों में गुरुवार को सेंट्रल स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के जरिए यात्रियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर कलाकारों ने पौधों की पत्तियों के रंग की पोशाक पहन आमजनों को पौधरोपण के प्रति प्रेरित किया। कहा कि इनसे पर्यावरण का संतुलन तो बनता ही है और इनसे मिलने वाली ऑक्सीजन हर एक के लिए सांसें देता है। सेंट्रल पर स्वच्छता, पर्यावरण अनुकूल उत्पादों, पौधरोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त की शपथ दिलाई गई। यहां डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह, वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी आदि रहे।