उप्र हॉकी टीम के मैनेजर बने पॉल देवेंद्र

Kanpur News – कानपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत हॉकी टूर्नामेंट 4 से 14 मई तक बिहार के राजगीर स्टेडियम में होगा। राज्य हॉकी संघ के सचिव डॉ. आरपी सिंह ने पॉल देवेंद्र को उत्तर प्रदेश पुरुष हॉकी टीम का…

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSat, 3 May 2025 08:53 PM
share Share
Follow Us on
उप्र हॉकी टीम के मैनेजर बने पॉल देवेंद्र

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में हॉकी टूर्नामेंट 4 से 14 मई के बीच बिहार स्थित राजगीर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए राज्य हॉकी संघ के सचिव डॉ. आरपी सिंह ने कानपुर के पॉल देवेंद्र को उत्तर प्रदेश पुरुष हॉकी टीम का मैनेजर नामित किया है। पॉल देवेंद्र इससे पहले भी टीम के मैनेजर रह चुके हैं।