उप्र बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष बने सुशील कटियार
Kanpur News – कानपुर के पूर्व मंत्री सुशील कटियार को उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद, कटियार ने खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की प्राथमिकता बताई। वे अधिक से अधिक…
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 5 June 2025 10:22 PM

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के पूर्व मंत्री सुशील कटियार को उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके मिश्रा ने उन्हें नियुक्त किया है। सुशील कटियार ने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद खेल और खिलाड़ी को बढ़ावा देना प्राथमिकता रहेगा। बॉक्सिंग के अधिक से अधिक टूर्नामेंट कराए जाएंगे। जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और निखारने का अवसर मिल सके।