स्वर्ण, नव्या और शांभवी पुरस्कृत
Kanpur News – दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मेधावियों और खेलों में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 9 में स्वर्ण मेहरोत्रा, नव्या सक्सेना और…
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 18 April 2025 05:10 AM

दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर में गुरुवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावियों के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कक्षा नौ में प्रथम पुरस्कार स्वर्ण मेहरोत्रा, द्वितीय पुरस्कार नव्या सक्सेना और तृतीय पुरस्कार चारू चौहान को मिला। कक्षा 11 में स्योन भट्टाचार प्रथम, शांभवी त्रिपाठी द्वितीय और शौर्य शर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। नृत्य, संगीत, कंप्यूटर, आर्ट एवं साहित्य वर्ग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत किए गए। मुख्य अतिथि चेयरमैन और एमडी सुपर हाउस ग्रुप मुख्तारुल अमीन, शाहीना अमीन, अंतरिक्ष मिश्रा, एलएस डावर, प्रधानाचार्या डॉ. रिचा प्रकाश आदि मौजूद रहीं।