सपाइयों की परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग

Kanpur News – सपाइयों की परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग सपाइयों की परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरTue, 29 April 2025 06:56 PM
share Share
Follow Us on
सपाइयों की परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग

कानपुर। समाजवादी पार्टी ने परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की। इसके लिए समाजवादी युवजन सभा के नगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम ऑफिस में मंगलवार को एसीएम-सेवन को दिया। अर्पित त्रिवेदी ने कहा भगवान विष्णु के छठवें अवतार के रूप में भगवान परशुराम अवतरित हुए। हम सभी समाजवादी उनको पूजते हैं। जब-जब समाजवादी सरकार सत्ता में आई तो हमेशा परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया लेकिन 2017 में सरकार बदलने के बाद भाजपा सरकार में परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा नहीं हुई बल्कि इस दिन के अवकाश को निरस्त कर दिया गया। इस दौरान अजय श्रीवास्तव, विनोद यादव, उदय द्विवेदी, आशीष तिवारी, गौतम निगम, रजत यादव, गौरव अग्निहोत्री, मोहम्मद कासिद, प्रवीण यादव, रजत निगम, नीरज गुप्ता, सनी सागर, अंकुर उत्तम, आलेख सिंह, साहिल यादव, सोनू गुप्ता, दिव्यांश शर्मा, हरिकेश यादव मौजूद रहे।