सूटरगंज रोड का नया नाम अब पद्मश्री गिरिराज किशोर मार्ग

Kanpur News – सूटरगंज रोड का नया नाम अब पद्मश्री गिरिराज किशोर मार्ग सूटरगंज रोड का नया नाम अब पद्मश्री गिरिराज किशोर मार्ग

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरTue, 15 April 2025 09:45 PM
share Share
Follow Us on
सूटरगंज रोड का नया नाम अब पद्मश्री गिरिराज किशोर मार्ग

कानपुर। सूटरगंज रोड का नाम अब पद्मश्री गिरिराज किशोर मार्ग के नाम से जाना जाएगा। नगर निगम सदन से मोहर लगने के बाद इसका उद्घाटन 19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे। समारोह की अध्यक्षता महापौर प्रमिला पांडेय करेंगी। इसका आयोजन पद्मश्री गिरिराज किशोर स्मृति संस्थान कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक डॉ. गिरिराज किशोर का निधन 09 फरवरी 2020 को हुआ। वर्ष 2007 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। लंबे समय से सूटरगंज रोड का नाम उनके नाम पर रखे जाने की मांग की जा रही थी। नगर निगम कार्यकारिणी ने एमएलसी सलिल विश्नोई के प्रस्तुत पत्र पर इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

पद्मश्री गिरिराज किशोर स्मृति संस्थान के महामंत्री सुरेश गुप्ता ने बताया कि पद्मश्री गिरिराज किशोर अपनी सृजनशीलता के बल पर यश के शिखर पर स्थापित हुए। वे आईआईटी में कुलसचिव रहे और संस्थान में हिन्दी साहित्य सेंटर फॉर क्रिएटिव राइटिंग की स्थापना की। वह कानपुर यूनिवर्सिटी में उप कुलसचिव के पद पर भी रहे। पहला गिरमिटिया उपन्यास पर उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया।