सिख धर्म की शिक्षाओं का‌ प्रसार करना उद्देश्य

Kanpur News – सिख धर्म की शिक्षाओं का‌ प्रसार करना उद्देश्य सिख धर्म की शिक्षाओं का‌ प्रसार करना उद्देश्य सिख धर्म की शिक्षाओं का‌ प्रसार करना उद्देश्य

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 18 May 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
सिख धर्म की शिक्षाओं का‌ प्रसार करना उद्देश्य

कानपुर। गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल (उत्तर भारत) की दो दिवसीय जत्थेबंदक विचार विकास कार्यशाला के दूसरे दिन रविवार को इसकी आरंभता बीबी चरनजीत कौर ने गुरुवाणी धन धन रामदास गुरु से की। सर्किल के जत्थेबंदक महासचिव सरदार शिवराज सिंह ने सर्किल के जत्थेबंदक ढांचे के बारे में बताया। कहा, इसका उद्देश्य सिख धर्म की शिक्षाओं का प्रसार एवं समाज के प्रति सेवा की भावना के अनुसार कार्य करना है। सरदार मनमीत सिंह ने इतिहास से प्रेरणा विषय पर जानकारी दी। लुधियाना से सरदार जतिंदर पाल सिंह, सरदार पृथी सिंह और सरदार गुरुचरण सिंह ने संबोधित किया। कार्यकर्ताओं अपने अनुभव साझा करते हुए समाज सेवा का संकल्प लिया।

सरदार गुरमीत सिंह ने संचालन किया।