शहर का जायजा लेंगे स्वच्छ भारत मिशन के सचिव
Kanpur News – शहर का जायजा लेंगे स्वच्छ भारत मिशन के सचिव शहर का जायजा लेंगे स्वच्छ भारत मिशन के सचिव
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरWed, 9 April 2025 10:24 PM

कानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक और सचिव नगर विकास अनुज झा गुरुवार को शहर आ रहे हैं। वह शहर आकर सबसे पहले पनकी स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में इकट्ठा पुराने कचरे को देखेंगे। वहां पर निस्तारित हो रहे कूड़े की स्थिति को समझेंगे। वहां से लौटकर निदेशक नगर निगम मुख्यालय में अफसरों के साथ बैठक करेंगे। फिर वह लखनऊ लौट जाएंगे।