शहीदी पर्व पर गुरमत समागम, गुरु की वाणी से संगत निहाल

Kanpur News – फोटो – श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी शताब्दी वर्ष पर हुआ

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरMon, 7 April 2025 07:50 PM
share Share
Follow Us on
शहीदी पर्व पर गुरमत समागम, गुरु की वाणी से संगत निहाल

– श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी शताब्दी वर्ष पर हुआ आयोजन – जत्थेबंदियों व प्रमुख सदस्यों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया

कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का शहीदी पर्व श्रद्धा के साथ गुरुद्वारा कीर्तन गढ़, गुमटी नंबर में मनाया गया। यहां 206 सहज अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। वैराग की वाणी से संगत निहाल हुई। जत्थेबंदियों व प्रमुख सदस्यों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस वर्ष 2025 में शहीदी 350वां पर्व मनाया जा रहा है। गुरुद्वारे को भव्यता से सजाया गया था।

गुमटी गुरुद्वारा में श्री गुरु नानक सेवा सिमरन फाउंडेशन ने शहीदी पर्व के क्रम में आयोजन किया था। इसे बड़ी श्रद्धा, भक्ति व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के कई जिलों से भक्त एकत्रित हुए। समारोह में थीम सफेद रंग की थी। इसमें 206 सहज अखंड पाठ साहिब की समाप्ति की गई। जत्थों ने गुरवाणी का गायन किया गया।

वैराग की वाणी मानी जाती

गुरु तेग बहादुर साहिब की वाणी विशेष रूप से वैराग की वाणी मानी जाती है। कीर्तन से संगत आत्म विभोर हो गई और 206 सहज अखंड पाठ साहिब का समापन किया गया। इसमें महिलाओं की बहुत अच्छी भागीदारी रही। लखनऊ से केंद्रीय सिंह सभा आलमबाग गुरुद्वारा के प्रमुख निर्मल सिंह को सिरोपा भेंट किया गया। मनमीत सिंह, जितेंद्र सिंह प्रिंस, गुरजिंदर सिंह, जसवीर सिंह सलूजा, कंवलजीत सिंह सोनी, हरिन्दर पाल सिंह आदि को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। समारोह में महिलाओं को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर गुमटी गुरुद्वारा के अध्यक्ष हरजीत सिंह कालड़ा, आयोजक पृथ्वी पाल सिंह बिल्ला, गुरचरण सिंह टीटू, गोविंद सिंह लाडी आदि मौजूद थे।