सदन 28 को, नामांतरण व पार्किंग शुल्क रखा जाएगा
Kanpur News – कानपुर नगर निगम का सदन 28 मई को होगा, जिसमें समाप्त किए गए एक फीसदी नामांतरण शुल्क और नई पार्किंग दरों पर चर्चा की जाएगी। महापौर प्रमिला पांडेय की अनुमति से कई टेबल प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। नगर आयुक्त…
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSat, 24 May 2025 01:10 AM

कानपुर। नगर निगम का सदन 28 मई को होगा। इसमें समाप्त किए गए एक फीसदी नामांतरण शुल्क और नई दरों को रखा जाएगा। पार्किंग की नई दरों को भी सदन के समक्ष रखा जाएगा। दोनों को स्वीकृत करके शासन को भेजा जाएगा। सदन में महापौर प्रमिला पांडेय की अनुमति से कई टेबल प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि नगर निगम सदन बुलाने का पत्र आया है। उसको देखा गया है। इसमें शासन के कई प्रस्तावों के साथ टेबल व अन्य प्रस्ताव भी लिए जाएंगे। सदन की तैयारियां हो रही हैं। बाकी प्रस्तावों को तैयार कराया जा रहा है।