नवप्रवर्तन प्रदर्शनी: कमलेश, सोनू और सुनीता जीते
Kanpur News – नवप्रवर्तन प्रदर्शनी: कमलेश, सोनू और सुनीता जीते, बरसा धन नवप्रवर्तन प्रदर्शनी: कमलेश, सोनू और सुनीता जीते, बरसा धन

कानपुर। गरीब वर्ग के खोजकर्ताओं के लिए बुधवार को जीजीआईसी, चुन्नीगंज में जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी लगाई। कमलेश सिंह को वर्षा जल संचयन पर प्रथम पुरस्कार मिला। उन्हें 8000 रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। जैविक कृषि पर सोनू को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5000 की राशि दी गई। मिलेट्स पर सुनीता को तृतीय पुरस्कार के रूप में 3000 की पुरस्कार राशि दी गई। दुपट्टा निर्माण में गौरी, डिजाइनर सूट में सदफ फातिमा, कौशल विकास में मुकेश, डिजाइनर सूट पर शहाना और कमरजहां को दो-दो हजार की राशि दी गई। इस तरह कुल 29 हजार की धनराशि के पुरस्कार बांटे गए।
जिला विज्ञान क्लब की समन्वयक डॉ. किरन प्रजापति ने बताया कि इसे प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से आयोजित किया गया। इससे पहले प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर एचबीटीयू के प्रोफेसर डॉ. अलक कुमार सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग डॉ. अजय यादव, सहायक श्रम आयुक्त रामलखन पटेल, केवीके की वैज्ञानिक गृह विज्ञान डॉ. प्रिया वशिष्ट ने प्रवर्तकों को जानकारी दी व चयन किया। जीजीआईसी की प्रिंसिपल मंगल गुप्ता, प्रधानाध्यापिका राजकीय हाईस्कूल जहांगीराबाद और संगीता सिंह ने किया।