नहाते हुए गहरे पानी में गए साढ़ू के बेटे को बचाने कूदा युवक, गंगा में डूबे दोनों, परिवार में कोहराम

Hindi NewsUP NewsUP Kanpur Two men Drowned in Ganga River Barrage While Bathing in Deep waters

यूपी के कानपुर में एक दर्दनाक हादसे में दो की जान चली गई। दोनों गंगा में नहाने गए थे। एक को बचाने के चक्कर में दूसरा कूदा और वो भी डूब गया। दोनों के शव निकाले गए तो परिवार के साथ गांव में कोहराम मच गया।

Srishti Kunj संवाददाता, कानपुरThu, 12 June 2025 02:05 PM
share
Share
Follow Us on
नहाते हुए गहरे पानी में गए साढ़ू के बेटे को बचाने कूदा युवक, गंगा में डूबे दोनों, परिवार में कोहराम

यूपी के कानपुर में एक दर्दनाक हादसे में दो की जान चली गई। दोनों गंगा में नहाने गए थे। एक को बचाने के चक्कर में दूसरा कूदा और वो भी डूब गया। दोनों के शव निकाले गए तो परिवार के साथ गांव में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि गंगा बैराज में नहाते वक्त साढू के बेटे को बचाने के दौरान युवक भी गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नवाबगंज के परमिया पुरवा निवासी 45 वर्षीय विनोद कुमार गुरुवार सुबह अपने बेटे अनिकेत और साढू के बेटे वरुण के साथ गंगा बैराज पर नहाने गए थे। इस दौरान नहाते वक्त वरुण गहरे पानी में चला गया। जिसे बचाने के लिए विनोद भी कूदा और डूब गया। आवाजें सुनकर लोगों को घटना की जानकारी हुई तो गोताखोर भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर ने उनकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों को मरणासन्न हालत में बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें:अमरोहा में तेंदुए की दहशत, किसान को खींचकर ले जाने लगा, ऐसे बची जान

पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों के मरने की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गंगा में नहाते वक्त डूबने से दो लोगों की मौत हुई है। दोनों के शवों को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों की पुष्टि के बाद मृत घोषित किया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिवारों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव परिवार को सौंपे जाएंगे।