मोदी के 11 साल सुशासन पर दीवाली मनाएंगे भाजपाई

Kanpur News – पीएम नरेंद्र मोदी के 11 साल पूरे होने पर भाजपा 9 जून से ‘सुशासन काल’ अभियान शुरू कर रही है। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और हर सदस्य को दीपोत्सव मनाने के लिए 11…

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 8 June 2025 11:29 PM
share
Share
Follow Us on
मोदी के 11 साल सुशासन पर दीवाली मनाएंगे भाजपाई

पीएम नरेंद्र मोदी के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा 9 जून से सुशासन काल के नाम से अभियान शुरू कर रहा है। इसको लेकर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अभियान की तैयारी को लेकर पूरा खाका तैयार किया। वहीं भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बैठक करके तय किया है कि वह पीएम मोदी के 11 साल सुशासन के पूरे होने पर हर कार्यकर्ता या सदस्य दीपोत्सव मनाने को 11-11 दीपक जलाएगा। रविवार को केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक की। दक्षिण जिले के 1159 बूथों पर पार्टी कार्यकर्ता 9 जून, सोमवार की शाम को अपने-अपने घरों के मुख्य द्वार एवं छतों पर ग्यारह – ग्यारह दीपक जलाकर ‘दीपोत्सव” मनाएंगे।

भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि इस अभियान में सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, एवं जिला पदाधिकारी अपने-अपने मंडलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। यहां पूनम द्विवेदी मोहित सोनकर पवन पांडे लज्जाराम यादव रहे।