Jharkhand Weather : झारखंड में आज से बिगड़ेगा मौसम, 4 दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 28 अप्रैल से लेकर 1 मई अप्रैल तक तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, रांची। हिन्दुस्तानMon, 28 April 2025 10:03 AM
share Share
Follow Us on
Jharkhand Weather : झारखंड में आज से बिगड़ेगा मौसम, 4 दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

झारखंड में आज से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। राजधानी रांची समेत झारखंड के मौसम में बदलाव होते ही गर्मी से राहत मिली है। रांची समेत विभिन्न जिलों का अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक गिर गया। शनिवार की रात खत्म होने से पहले ही रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहे। दोपहर के बाद रांची के कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवा का जोर रहा। इससे मौसम दिन में ठंडा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 28 अप्रैल से लेकर 1 मई अप्रैल तक तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिन हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटे या इससे अधिक भी हो सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। सोमवार और बुधवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होगी।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान रांची समेत झारखंड के पूर्वी और इससे सटे जिलों में आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस परिवर्तन से भी लोगों को गर्मी से काफी राहत की उम्मीद जताई जा रही है।

क्या है सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मध्य भाग से लेकर बांगलादेश के उत्तरी हिस्से तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बिहार से होकर गुजर रहा है। वातावरण के ऊपरी स्तर पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हवा का रुख है। खाड़ी से लगातार आ रही नमी के कारण झारखंड का मौसम बदल रहा है।

www.livehindustan.com