इसरो में एक वर्षीय शोध करेगा शहर का ऋषभ
Kanpur News – कानपुर के ऋषभ राठौर को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में एक वर्षीय शोध कार्य का अवसर मिला है। वह आईआईटी पटना के छात्र हैं और कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रहे हैं। उन्हें देहरादून के भारतीय…
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 22 May 2025 11:31 PM

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में शहर के ऋषभ राठौर को एक वर्षीय शोध करने का मौका मिला है। आईआईटी पटना के छात्र ऋषभ कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर रहे हैं। उन्हें इसरो के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) देहरादून में एक वर्षीय शोध एवं परियोजना कार्य के लिए चयनित किया गया है।