इनरव्हील क्लब : नृत्य नाटिका ‘स्वयं में शक्ति’ ने दिखाई रोशनी

Kanpur News – कानपुर के इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल ने ‘स्वयं में शक्ति’ नृत्य नाटिका का मंचन किया, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋतु गुप्ता ने की, जबकि पूर्व…

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 8 May 2025 10:06 PM
share Share
Follow Us on
इनरव्हील क्लब : नृत्य नाटिका 'स्वयं में शक्ति' ने दिखाई रोशनी

कानपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल ने नृत्य नाटिका स्वयं में शक्ति का मर्चेंट चैंबर हॉल में मंचन किया। क्लब की सदस्यों ने मां दुर्गा के नौ रूपों की मनमोहक प्रस्तुति दी। क्लब की अध्यक्ष ऋतु गुप्ता ने इस नृत्य नाटिका की तैयारी की थी। पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनीता भार्गव, रश्मि कपूर, इंदु गुप्ता और एकता गुप्ता ने इस प्रस्तुति का निर्देशन किया। समारोह में पूनम अग्रवाल, पूजा रूपानी, अल्का भार्गव, अनीता लोहाटी, अपर्णा गुप्ता, भारती मालपानी, गीतू खन्ना और रचना भार्गव आदि मौजूद थीं।