हंगामे के बीच ढहाए गए 980 अवैध कब्जे
Kanpur News – हंगामे के बीच ढहाए गए 980 अवैध कब्जे हंगामे के बीच ढहाए गए 980 अवैध कब्जे हंगामे के बीच ढहाए गए 980 अवैध कब्जे

कानपुर। हंगामे के बीच मंगलवार को नगर निगम की टीम ने 23 जगह अवैध कब्जे ढहाए। नगर निगम के दलबल को देखकर कई लोगों ने खुद ही अपने अवैध कब्जे हटा लिए। नगर निगम की टीम ने कई शोरूम के कब्जों से लेकर नालों पर कर लिए अवैध निर्माण को हटाया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने फटकारा। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त सुधीर कुमार के नेतृत्व में महफिल रेस्टोरेन्ट से भगवतदास घाट और लक्ष्मीपुरवा एल्गिन मिल से खलवा चौराहे नाले के ऊपर से अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान लखनऊ फाटक से मरे कंपनी पुल तक लगभग 150 अस्थाई अतिक्रमण ढहाए गए। वार्ड-68, मछरिया राजीव नगर, न्यू आरएन हॉस्पिटल से बरकाती मस्जिद तक तीन पक्के निर्माण हटाते हुए 900 मीटर तक नाला सफाई किया गया। वार्ड-77 में सचान नहर से भोलेश्वर मंदिर 146 टिन शेड, टट्टर, रैम्प, झुग्गी झोपड़ी, चबूतरे इत्यादि अतिक्रमण हटाए गए। परेड चौराहा से मछली वाला हाता से होते हुए लालइमली चौराहा तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। 80 पक्के निर्माण, 25 टिन शेड, 15 गुमटी 10 पक्के टट्टर 40 टट्टर 10 तिरपाल, 02 शराब की दुकानें, 02 डोसे की दुकान, 10 ओर्निंग तथा 20 बैनर, 05 होर्डिंग, 50 कटआउट के साथ ही 15 मेज/कुर्सी और अन्य सामान को भी जब्त किया गया। पुलिस चौकी फजलगंज से विजय नगर चौराहे तक 50-55 अस्थायी अतिक्रमण और 10-15 स्थलों पर हुए स्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। वार्ड 14 (पुराना) और 30 (नया) अम्बेडकर नगर काकादेव सीमान्तर्गत ओम चौराहे से जय भगवान गेस्ट हाउस तक नालो के ऊपर अवैध रूप से किये गए 24 स्थाई व 54 अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।
जिन जगहों पर अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। अगर उन जगह पर दोबारा कब्जा किया गया तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसकी जिम्मेदारी कब्जा करने वालों की होगी-सुधीर कुमार, नगर आयुक्त।