गर्मी और तपन से मिलेगी राहत; 2 और 3 जून को खूब होगी बारिश, आंधी-तूफान की आशंका

मुंबई और उसके आसपास के ज्यादातर जिलों के लिए गंभीर मौसम चेतावनी न होने के बावजूद, मौसम विभाग ने 5 जून को ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया। साथ ही, निवासियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 June 2025 04:44 PM
share
Share
Follow Us on
गर्मी और तपन से मिलेगी राहत; 2 और 3 जून को खूब होगी बारिश, आंधी-तूफान की आशंका

पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू के आसपास चक्रवाती हवाओं के रूप में देखा जा रहा है। हरियाणा, पूर्वी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से असम तक फैली निम्न क्षोभमंडल स्तर की हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। इनके चलते देश के उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पूर्वी, मध्य व दक्षिणी क्षेत्रों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। अगले सात दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 2 और 3 जून को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में 2 और 3 जून को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही, गरज के साथ बिजली और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर के कठुआ में फिर दिखे 3 संदिग्ध आतंकी, सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन
ये भी पढ़ें:पतंजलि आयुर्वेद की याचिका इलाहाबाद HC से खारिज, 273 करोड़ GST पेनाल्टी का केस

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है। 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी राजस्थान में 2 से 5 जून तक धूल भरी आंधी की संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 2 से 6 जून तक हल्की से मध्यम बरसात के आसार है। गरज के साथ बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश में 3 और 4 जून को 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान की चेतावनी है। केरल और तटीय कर्नाटक में 2 से 4 जून तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

मुंबई में हफ्ते पर बारिश के आसार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इस सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने संकेत दिया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के समय से पहले आने के बाद शहर और उसके आसपास के इलाकों में बीच-बीच में बारिश होती रहेगी। सोमवार को जोरदार शुरुआत के बाद हालांकि वर्षा कम हो गई है, लेकिन यहां निवासियों के लिए यह अब भी प्रतिदिन की बात हो गई है। मानखुर्द, विक्रोली और मुलुंड सहित मुंबई के कई उपनगरों में रविवार को तेज वर्षा दर्ज की गई, जबकि शहर के अन्य हिस्सों में कम बरसात हुई। मुंबई में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश के आसार हैं। कभी-कभी तेज हवाएं भी चलने का अनुमान जताया गया है। दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

www.livehindustan.com