एसएएफ एकेडमी के छह खिलाड़ी दिखाएंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दम
Kanpur News – एसएएफ एकेडमी के छह खिलाड़ी दिखाएंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दम एसएएफ एकेडमी के छह खिलाड़ी दिखाएंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दम
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 8 May 2025 09:09 PM

कानपुर। 54वीं केवी रीजनल स्पोर्ट्स तीरंदाजी प्रतियोगिता 6 मई को केवी कैंट में संपन्न हुई। इसमें एसएएफ आर्चरी अकादमी अर्मापुर के खिलाड़ी उपांशु सिंह और समीर कुमार का अंडर-14 आयु वर्ग में, के अहमद और हिमांशु का अंडर-17 आयु वर्ग में और मजहर अहमद व गौतम सिंह का अंडर-19 आयु वर्ग में चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता हैदराबाद में अगस्त में खेली जाएगी। यह जानकारी जिला तीरंदाजी संघ कानपुर देहात के अध्यक्ष छवि लाल यादव और सचिव अभिषेक कुमार ने दी। इस उपलब्धि पर संघ के पदाधिकारी पुष्पेंद्र जायसवाल, अक्षत जायसवाल, आवेश कौशिक, राकेश यादव, अश्वनी शुक्ला, वैभव साहू, सुमित कुमार, जय प्रताप सिंह आदि ने बधाई दी।