एक दशक से जमे केस्को के 10 एसडीओ का ट्रांसफर
Kanpur News – कानपुर में केस्को ने 10 सहायक अभियंताओं का गैरजनपदों में तबादला कर दिया है। यूपीपीसीएल ने इन इंजीनियरों को पश्चिमांचल और मध्यांचल में तैनात किया है। वहीं, 21 नए सहायक अभियंताओं को केस्को में नियुक्त…
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरMon, 16 June 2025 11:55 PM

कानपुर। केस्को में लंबे समय से जमे 10 सहायक अभियंताओं का गैरजनपदों में तबादला कर दिया गया है। यूपीपीसीएल ने केस्को के इन इंजीनियरों का ट्रांसफर पश्चिमांचल और मध्यांचल किया है। जबकि गैरजनपदों से 21 सहायक अभियंताओं को केस्को में तैनाती दी है। केस्को में ट्रांसफर हुए सहायक अभियंताओं में एकधर चरण राजपूत, जेपी वाष्र्णेय, सतीश चंद्र, प्रवीण कुमार वर्मा, गणेश कुमार गुप्ता, बाल प्रसाद साहू, होशियार सिंह, अमित कुमार मिश्रा, संजय सिंह, मार्तंड प्रताप सिंह शामिल हैं। यह सब केस्को में जेई थे और सहायक अभियंता बनने के दो साल बाद तक यहीं पर तैनात थे। इसमें तो बड़ी संख्या में ऐसे इंजीनियर थे, जो आठ से 10 साल तक यहीं पर अलग अलग डिवीजनों में तैनात रहे हैं।