ईश्वर प्रेरणा मानकर करना चाहिए कर्म

Kanpur News – कानपुर में चिन्मय मिशन के आईएमए प्रेक्षागार में गीता ज्ञान यज्ञ का अंतिम दिन मनाया गया। स्वामी प्रबुद्धानंद सरस्वती ने कर्मयोग पर कथा करते हुए बताया कि बिना कर्म के मनुष्य नहीं रह सकता। निष्काम भाव से…

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 1 June 2025 09:42 PM
share
Share
Follow Us on
ईश्वर प्रेरणा मानकर करना चाहिए कर्म

कानपुर। चिन्मय मिशन के आईएमए प्रेक्षागार में चल रहे गीता ज्ञान यज्ञ में अंतिम दिन रविवार को कर्मयोग पर कथा हुई। स्वामी प्रबुद्धानंद सरस्वती ने कहा कि मनुष्य बिना कर्म किए नहीं रह सकता है। कर्म और उसके फल के मायाजाल में फंसता चला जाता है। उन्होंने कहा कि निष्काम भाव से कर्म करने पर व्यक्ति कर्म बंधन में फंसता नहीं है। उन्होंने कहा कि हर कर्म इश्वर की प्रेरणा मान कर करना चाहिए। यहां स्वामी राघवानंद, ब्रह्मचारिणी भगवती चैतन्य, विजय पांडेय, गुलशन धूपर, राजेश गुप्ता, कुसुम भांडोह, सुरभि गुप्ता, मनोज शुक्ला, विनय सानन, डॉ. मनोज अवस्थी आदि उपस्थित रहे।