दिल्ली में सूरज उगलेगा आग, लू के थपेड़े झेलने को हो जाएं तैयार; हीटवेव पर क्या है IMD का पूर्वानुमान
Delhi Weather: दिल्लीवालों को एक बार फिर लू के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने राजधानी में तापमान में बढ़ोतरी और लू (हीट वेव) का पूर्वानुमान एवं चेतावनी जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर तापमान में बढोतरी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्लीवालों को एक बार फिर लू के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने राजधानी में तापमान में बढ़ोतरी और लू (हीट वेव) का पूर्वानुमान एवं चेतावनी जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर तापमान में बढोतरी दर्ज की जा सकती है। विभाग ने लू चलने की चेतावनी दी है। विभाग ने बुधवार को आसमान साफ रहने तथा 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
अगले पांच दिन बढ़ेगा तापमान
अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान तापमान 39-42 डिग्री सेल्सियस और 24-26 अप्रैल के दौरान 41-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लू की स्थिति की संभावना के चलते 24-26 अप्रैल के दौरान दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। राजधानी में मंगलवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने गर्मी का अहसास और गहरा कर दिया। हालांकि कुछ समय के लिए चलीं सतही हवाएं (10 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार) ने लोगों को थोड़ी राहत देती रहीं।
गर्मी से राहत की संभावना नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम था। बीते 24 घंटे में राजधानी में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। फिलहाल, गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है।
अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को चमकदार सूरज निकलेगा। 20 किलोमीटर की स्पीड से गर्म हवाएं चल सकती हैं। गुरुवार को तेज धूप के कारण तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को भी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। शनिवार को हल्की राहत मिल सकती है। आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। रविवार को गर्मी का अहसास होगा। सोमवार को अधिकतर बादल छाए रहने का अनुमान है। मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही रहेगी लेकिन गर्मी सता सकती है।
www.livehindustan.com