Delhi Weather : IMD ने दिल्ली को टेम्प्रेचर के टॉर्चर से किया सावधान, कितना बढ़ सकता है तापमान

राजधानी दिल्ली में अगले तीन-चार दिनों के बीच अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने का अनुमान है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान में लगभग ढाई डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तानFri, 6 June 2025 06:57 AM
share
Share
Follow Us on
Delhi Weather : IMD ने दिल्ली को टेम्प्रेचर के टॉर्चर से किया सावधान, कितना बढ़ सकता है तापमान

राजधानी दिल्ली में अगले तीन-चार दिनों के बीच अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने का अनुमान है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान में लगभग ढाई डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाके में फिलहाल कोई प्रभावी मौसमी परिघटना नहीं है। इसके चलते अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। गुरुवार को भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही धूप निकली। इसके चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिन भर तेज धूप रहेगी। जबकि, बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी।

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि, इसकी तुलना अगर बुधवार से करें तो लगभग ढाई डिग्री का इजाफा हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 71 से 38 फीसदी तक रहा।

खराब श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता : दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 203 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। परेशानी की बात है कि प्रदूषण का मुख्य कारक ओजोन के कण रहे हैं। पता हो कि ओजोन के कणों को स्वास्थ्य के लिए बेहद खराब माना जाता है। अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है।

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

www.livehindustan.com