चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है..

Kanpur News – कल्याणपुर के सत्यम विहार में माता रानी का विशाल जागरण आयोजित हुआ। इस आयोजन में आशीष शुक्ला, गरिमा जायसवाल और अन्य ने भजनों से भक्तिमय माहौल बनाया। भगवान गणेश, मां दुर्गा, काली मां, राधा कृष्ण और अन्य…

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरMon, 7 April 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है..

कल्याणपुर। आवास विकास के सत्यम विहार के केसा चौराहे पर माता रानी का विशाल जागरण आयोजित हुआ। आशीष शुक्ला, गरिमा जायसवाल, मुरलीधर शर्मा, डॉ गौरव मिश्रा ने माता रानी के भजन गा माहौल भक्तिमय कर दिया। चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है.., शेर पर सवार होके आई मां शेरावाली.. व अन्य भजन गाए गए। भजनों के बीच में भगवान गणेश, मां दुर्गा, काली मां, राधा कृष्ण, वीर हनुमान, साईं बाबा, शंकर पार्वती की मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। पूजन कर अंकित चौधरी ने कन्याओं को भोग लगाया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया। कल्याणपुर विधानसभा के पूर्व विधायक के सतीश निगम, प्राची चौधरी, राजेश्वरी चौधरी, शुभम चौधरी, ममता कुशवाहा, साक्षी, अंकित कुशवाहा, अनिता कुशवाहा, जानवी, बलराज सिंह, माता प्रसाद चौधरी और शिवानी रहे।