चकेरी में वाहन की टक्कर से महिला की जान गई

Kanpur News – चकेरी में वाहन की टक्कर से महिला की जान गई चकेरी में वाहन की टक्कर से महिला की जान गई चकेरी में वाहन की टक्कर से महिला की जान गई

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरWed, 7 May 2025 07:01 PM
share Share
Follow Us on
चकेरी में वाहन की टक्कर से महिला की जान गई

कानपुर। चकेरी में तेज रफ्तार वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। वह शादी समारोह में काम कर घर लौट रही थी। सनिगवां कांशीराम कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय रानी उर्फ बसंती समारोह में हलवाई का काम करती थी। ग्यारह साल से वह पति तेजू और बच्चे यशोदा व कान्हा से अलग रह रही थी। भाई जय ने बताया कि मंगलवार रात बहन काम कर घर लौट रही थी। तभी एक वाहन की टक्कर से रानी की मौत हो गईं। बुधवार सुबह सड़क किनारे शव पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।