भक्तों की रक्षा के लिए भगवान लेते हैं अवतार
Kanpur News – कानपुर में नारायण सेवा संस्थान की सिंधी धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्म लीला की कथा हुई। कथावाचक डॉ. संजय कृष्ण सलिल महाराज ने भगवान के अवतार और भक्तों की रक्षा के बारे में…
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरMon, 5 May 2025 08:25 PM

कानपुर। नारायण सेवा संस्थान की सिंधी धर्मशाला, शास्त्री नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को श्रीकृष्ण जन्म लीला कथा हुई। कथावाचक डॉ. संजय कृष्ण सलिल महाराज ने कहा कि भगवान दुष्टों के संहार और भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की.. से कथा स्थल गूंज उठा। उन्होंने माखन चोरी, मिट्टी खाना और गोवर्धन पूजा जैसे प्रसंग की कथा सुनाई। झांकी दर्शन में श्री गोवर्धन महाराज और बाल्यकाल लीला को दर्शाया गया। कथा में किशन कुमार सिंह, अलका सिंह, शशांक दीक्षित, श्वेता दीक्षित, अभय शर्मा, देवेंद्र सिंह राठौर, सुनीत शर्मा, वेद ज्ञानचंदानी, सुमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।