भीमसेन-गोविंदपुरी के बीच आज छह घंटे का ब्लॉक

Kanpur News – भीमसेन-गोविंदपुरी के बीच आज छह घंटे का ब्लॉक भीमसेन-गोविंदपुरी के बीच आज छह घंटे का ब्लॉक भीमसेन-गोविंदपुरी के बीच आज छह घंटे का ब्लॉक

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 20 April 2025 09:21 PM
share Share
Follow Us on
भीमसेन-गोविंदपुरी के बीच आज छह घंटे का ब्लॉक

कानपुर। भीमसेन-गोविंदपुरी रेलखंड के बीच स्टील गर्डर के स्थान पर पीएससी स्लैब डाली जाएगी। यह काम 30 अप्रैल तक होगा। इसके लिए सोमवार को छह घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इससे तीन ट्रेनें निरस्त की गई हैं। साथ ही कुछ को रास्ते के स्टेशनों पर रोककर चलाया जाएगा। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भीमसेन-गोविंदपुरी खंड पर स्थित एक पुराने स्टील गर्डर पुल के स्थान पर पांच गुणा 7.15 मीटर लंबाई-चौड़ाई में पीएससी स्लैब डाले जा रहे हैं। दबौली रेलवे पुल की डाउन लाइन पर भी यह कार्य चल रहा है। इसके लिए बीच-बीच में ब्लॉक लेकर काम कराया जाएगा। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक छह घंटे का ब्लॉक लिया गया। 54161 खजुराहो-कानपुर पैसेंजर, 01801 वीरांगना लक्ष्मीबाई-गोविंदपुरी पैसेंजर, 01802 गोविंदपुरी-वीरांगना लक्ष्मीबाई पैसेंजर सोमवार को निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 12143 लोकमान्य तिलक-सुल्तानपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) झांसी मंडल में सौ मिनट, 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन ) 90 मिनट, 12173 लोक मान्यतिलक-मां बेला देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) 75 मिनट व 64607 वीरांगना लक्ष्मीबाई-कानपुर झांसी मंडल में ही 30 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी। साथ ही 64608 कानपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई पैसेंजर सोमवार को पूर्व निर्धारित समय 09:05 बजे की जगह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी।