भाषा उत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किया तमिल में देशभक्ति नृत्य

Kanpur News – कानपुर के केवी आईआईटी में भारतीय भाषा उत्सव ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हुआ। बच्चों ने दक्षिण भारतीय भाषाओं का प्रदर्शन किया, जिसमें तमिल में देशभक्ति नृत्य शामिल था। उन्होंने पनियारम और विभिन्न…

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 30 May 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
भाषा उत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किया तमिल में देशभक्ति नृत्य

कानपुर। केवी आईआईटी में शुक्रवार को साप्ताहिक भारतीय भाषा उत्सव ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन किया गया। बच्चों ने दक्षिण भारतीय भाषाओं के सीखे हुए शब्दों, वाक्यों और अन्य जानकारी का प्रदर्शन किया। बच्चों ने फ्लैश कार्ड और चार्ट पेपर लिए हुए तमिल भाषा में देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने दक्षिण भारत के प्रमुख व्यंजन पनियारम और विभिन्न प्रकार की चटनियां बनाईं। प्राचार्य रवीश चंद्र पांडे ने तमिल शिक्षिका निर्मला सर्वानन का आभार व्यक्त किया। प्रियंका तिवारी ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया।