भारत का संविधान दुनिया से प्यारा है, सबसे न्यारा है
Kanpur News – पुखरायां, संवाददाता। कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भारत रत्न डा. भीम राव

पुखरायां, संवाददाता। कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भारत रत्न डा. भीम राव आंबेडकर जयंती कार्यक्रम पर मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष और पालिकाध्यक्ष ने भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद छात्राओं को उनकी जीवन शैली की जानकारी देकर जागरूक किया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की जिलाध्यक्ष रेणुका सचान और पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर ने सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके की। प्रधानाचार्य कामिनी पाल ने जिलाध्यक्ष और पालिकाध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इसके बाद छात्राओं ने भारत का संविधान दुनिया से प्यारा है, मेरे भारत का संविधान सबसे न्यारा और भाई चारा है, संविधान गीत गाया। वही पर जिलाध्यक्ष ने छात्राओं को भीमराव आंबेडकर के जीवन शैली और शिक्षा के विषय बताकर जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने भीमराव आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि, जिन्होंने समाज, राजनीति और न्याय व्यवस्था की दिशा में कई बदलाव किए हैं वही पर छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में नारी शक्ति का एहसास दिलाया। इस दौरान अल्पना दुबे, साधना सिंह, तारा लखानी, रोमिल गुप्ता, अलका चौहान, अमिता द्विवेदी, संध्या द्विवेदी और सुमन आदि शिक्षिकाएं मौजूद रही।