भाजपा के स्थापना दिवस पर सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे कार्यकर्ता

Kanpur News – भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष ने ध्वजारोहण, सेल्फी पोस्ट और प्रदर्शनी के बारे में बताया। 7 से 12 अप्रैल तक गांव चलो…

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 3 April 2025 06:03 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा के स्थापना दिवस पर सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे कार्यकर्ता

छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता जिले में विभिन्न कार्यक्रम करेंगे। बुधवार को भाजपा कार्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। इसमें दक्षिण स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कार्यकर्ताओं संग बैठक की। मुख्य अतिथि कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बैठक के दौरान पार्टी के 45वें स्थापना दिवस पर कार्यालय को फूलों व रोशनी से सजाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर ध्वजारोहण और सेल्फी पोस्ट करेंगे। पार्टी कार्यालय में 45 वर्षों की विकास यात्रा की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा सात अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। बूथ समिति के सदस्य पन्ना प्रमुख, प्राथमिक व सक्रिय सदस्यों के अलावा वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 8 और 9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा। सात से 12 अप्रैल तक गांव चलो अभियान में चौपाल लगाए जाएंगे। बूथ, मंदिरों, अस्पतालों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यहां प्रमुख रूप से पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, सुनील तिवारी, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, राम बहादुर, मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। उधर, उत्तर जिला कार्यालय में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के उत्सव अभियान पर समीक्षा बैठक हुई। यहां भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि छह से आठ अप्रैल तक घर-घर जनसंपर्क अभियान चलेगा। हर बूथ का संयोजक बनेगा जो तीन दिन तक लगातार बूथ पर प्रवास करेगा और रोजाना 10 लाभार्थियों से मिलेगा। बैठक में पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी, दीपू पाण्डेय, अवधेश, अनुराग शर्मा, अभिनव दीक्षित आदि रहे।