बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Kanpur News – बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ कांग्रेस का
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSat, 24 May 2025 08:39 PM

कानपुर। धड़ाम होती स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ रायपुरवा में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। सरकार और प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवा खुद बीमार है। शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीज और तीमारदार बेहाल हैं। सुधार नहीं होने पर सीएमओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। राकेश साहू, राम शंकर राय, धर्मेंद्र बहादुर सिंह, बुलंदी राम अग्रवाल, विकास सिंह जादौन, वीरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।