अयोध्या की तर्ज पर मनाई जाएगी रामनवमी

Kanpur News – कानपुर में, सनातन मंदिर चेतना सोसायटी रविवार को श्री राम जानकी मंदिर सरसैया घाट पर रामनवमी मनाएगी। महंत रामगोविन्द ने बताया कि इस वर्ष आयोजन अयोध्या की तर्ज पर किया जाएगा, जिसमें महाभिषेक,…

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 4 April 2025 05:33 AM
share Share
Follow Us on
अयोध्या की तर्ज पर मनाई जाएगी रामनवमी

कानपुर। सनातन मंदिर चेतना सोसायटी रविवार को श्री राम जानकी मंदिर सरसैया घाट पर रामनवमी मनाएगी। महंत रामगोविन्द ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी अयोध्या की तर्ज पर मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 12 बजे महाभिषेक किया जाएगा। तुलसी पत्र और पुष्प से सहस्त्रार्चन और महाआरती की जाएगी। इसके बाद भक्तों को महाप्रसाद बांटा जाएगा। यहां अवधेश बाजपेई, अजय कुमार मिश्रा, राजीव अग्निहोत्री, श्वेत गुप्ता, डॉ. पवन कुमार तिवारी, रामगोपाल पांडेय, पंकज आदि मौजूद थे।