आज से शुरू होगा नालों से कब्जा हटाने का अभियान

Kanpur News – आज से शुरू होगा नालों से कब्जा हटाने का अभियान आज से शुरू होगा नालों से कब्जा हटाने का अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 27 April 2025 09:31 PM
share Share
Follow Us on
आज से शुरू होगा नालों से कब्जा हटाने का अभियान

कानपुर। शहर में नालों के ऊपर लंबे समय से हुए अवैध कब्जों को हटाने का अभियान सोमवार से चलेगा। नगर आयुक्त और महापौर हर दिन नालों पर कब्जों का जायजा लेंगे। एक दिन में 18 अवैध कब्जे नालों से छह जोन में हटेंगे। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि हर दिन एक जोन के तीन नालों से अवैध अतिक्रमण अतिक्रमण को हटाया जाएगा, जिससे बेहतर ढंग से नाले की सफाई हो सके। नाला सफाई ठीक ढंग से होने पर शहर में जलभराव नहीं होगा। सोमवार से शहर के सभी छह जोनों में अभियान चलेगा।