त्रिवेणी के नाम पर वन विभाग बढ़ाएगा हरियाली
Kanpur News – त्रिवेणी के नाम पर वन विभाग बढ़ाएगा हरियाली त्रिवेणी के नाम पर वन विभाग बढ़ाएगा हरियाली त्रिवेणी के नाम पर वन विभाग बढ़ाएगा हरियाली
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरWed, 4 June 2025 09:20 PM

कानपुर। वन विभाग त्रिवेणी नाम से हरियाली बढ़ाएगा। इस क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभागीय सामाजिक वानिकी कार्यालय परिसर में 11 स्थलों पर दो-दो मीटर की दूरी पर त्रिकोण में पौधे लगाए जाएंगे। त्रिवेणी में पीपल, नीम और बरगद का पौधरोपण किया जाना है। पीपल उत्तर, नीम पूरब और बरगद को दक्षिण दिशा में लगाया जाएगा। त्रिवेणी पौधरोपण की विधि जापान के मियावाकी से प्रेरित है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि जिले में अलग-अलग स्थलों पर मियावाकी वन बनाया जाएगा। नगर निगम विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 60000 पौधे लगाएगा। 50000 नगर निगम लगाएगा। 100-100 पौधे प्रत्येक पार्षद को वार्ड में लगाने के लिए दिए गए हैं।
नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदे जा चुके हैं। इस मानसून पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।