त्योहारों के पहले शहर में सफाई न होने से नगर निगम पहुंचे सपाई

Kanpur News – त्योहारों के पहले शहर में सफाई न होने से नगर निगम पहुंचे सपाई त्योहारों के पहले शहर में सफाई न होने से नगर निगम पहुंचे सपाई

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरWed, 4 June 2025 07:23 PM
share
Share
Follow Us on
त्योहारों के पहले शहर में सफाई न होने से नगर निगम पहुंचे सपाई

कानपुर। समाजवादी पार्टी नगर संगठन के पदाधिकारी बुधवार को गंगा दशहरा, बकरीद और जगन्नाथ यात्रा पर साफ सफाई की मांग को लेकर नगर निगम ज्ञापन देने पहुंचे। नगर आयुक्त के न रहने पर अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव को ज्ञापन सौंपा और शहर में बजबजा रहे कूड़े की समस्या को तत्काल दूर कराने की मांग की। ऐसा न करने पर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। सपा नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा, त्योहारों के पहले शहर के सभी 110 वार्डों के हालात खराब हैं। पांच जून को गंगा दशहरा, सात जून को बकरीद और 24 जून को जगन्नाथ यात्रा है।

नियमित सफाई न होने से नालियां बजबजा रही हैं। पेयजल आपूर्ति बाधित है। सपाइयों ने कूड़ा उठाकर, साफ सफाई करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। जगन्नाथ यात्रा वाले जनरलगंज वाले रूट पर गंदी और बजबताजी नालियां और बांसमंडी के आलम मार्केट में बेवीज कंपाउंड गेट पर बह रहे सीवर की समस्या को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की। इस दौरान प्रदेश सचिव केके शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, अपर्णा बंसल जैन, डॉ.नीतेंद्र यादव, नंदलाल जायसवाल, महेन्द्र सिंह बड़े ठाकुर, शादाब आलम, दीपक खोटे, अर्पित त्रिवेदी, अरमान खान, पार्षद राकेश निषाद, आलेख सिंह मौजूद रहे।