Jharkhand Weather : झारखंड में बिगड़ने वाला है मौसम, 31 मई तक तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

झारखंड में प्री मॉनसून की बारिश से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। रांची समेत राज्यभर में 28 से 31 मई तक मॉनसून पूर्व की गतिविधि जोर पकड़ेगी। इस दौरान बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं तेज हवा और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, रांची। हिन्दुस्तानMon, 26 May 2025 08:31 AM
share Share
Follow Us on
Jharkhand Weather : झारखंड में बिगड़ने वाला है मौसम, 31 मई तक तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

झारखंड में प्री मॉनसून की बारिश से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। राजधानी रांची समेत राज्यभर में 28 से 31 मई तक मॉनसून पूर्व की गतिविधि जोर पकड़ेगी। इस दौरान बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं तेज हवा और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलेंगी।

इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। इससे मौसम में नमी आई है। राज्य के अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं मेदिनीनगर का तापमान 8 डिग्री नीचे 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 27 मई से बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण आसमान में बादल छाएंगे रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी।

वार्ता के अनुसार, रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर में मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। इससे मौसम सुहावना रहा। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची में 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि राज्य में सबसे अधिक बारिश पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में 64.4 मिमी दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटेनगंज में 37.3 डिग्री, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री लातेहार जिले रिकॉर्ड किया गया।

www.livehindustan.com