रोवर रेंजर सिखाते हैं त्याग और समर्पण का भाव

Kanpur News – रोवर रेंजर सिखाते हैं त्याग और समर्पण का भाव रोवर रेंजर सिखाते हैं त्याग और समर्पण का भाव रोवर रेंजर सिखाते हैं त्याग और समर्पण का भाव

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 22 May 2025 09:59 PM
share Share
Follow Us on
रोवर रेंजर सिखाते हैं त्याग और समर्पण का भाव

कानपुर। कानपुर विद्या मन्दिर महिला महाविद्यालय, स्वरूपनगर में शक्ति साधना रेंजर टीम की ओर से गुरुवार को त्रिदिवसीय रोवर रेंजर शिविर का आयोजन किया। प्राचार्या प्रो. पूनम विज ने कहा कि रोवर रेंजर शिविर हमें त्याग, समर्पण और नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा करना सिखाता है। सीएसजेएमयू की जिला प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. प्रीति पांडेय ने छात्राओं को गाइड प्रार्थना और तालियां बजाने का तरीका सिखाया। प्रमोद कुमार त्यागी ने स्काउट गाइड का पूर्ण इतिहास, स्काउट गाइड ध्वज और टोली निर्माण आदि की जानकारी दी। यहां रेंजर प्रभारी डॉ. ऋतु नारंग, नीता त्रिपाठी, डॉ. पूर्णिमा शुक्ला, निक्की वेदी, डॉ. स्निग्धा मिश्रा, कल्पना देवी, डॉ. शोभा मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।