किसानों को वैज्ञानिक तकनीक बताएंगे दलहन वैज्ञानिक

Kanpur News – किसानों को वैज्ञानिक तकनीक बताएंगे दलहन वैज्ञानिक किसानों को वैज्ञानिक तकनीक बताएंगे दलहन वैज्ञानिक किसानों को वैज्ञानिक तकनीक बताएंगे दलहन वैज्ञानिक

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 22 May 2025 10:01 PM
share Share
Follow Us on
किसानों को वैज्ञानिक तकनीक बताएंगे दलहन वैज्ञानिक

कानपुर। भारत सरकार की ओर से शुरू हो रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 29 मई से 12 जून के बीच कानपुर में भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत दलहन वैज्ञानिकों की टीम गांव-गांव जाकर किसानों को अत्याधुनिक तकनीक से अवगत कराएंगे। यह जानकारी भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (आईआईपीआर) के निदेशक डॉ. जीपी दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि दलहनी फसलों की वैज्ञानिक खेती और उत्पादकता बढ़ाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम गठित की गई है जो इस अभियान के चलते अलग-अलग ग्रामीण इलाकों में भ्रमण करेंगे। वे प्रशिक्षण शिविर, खेत प्रदर्शन (डेमो प्लॉट्स) और जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जागरूक करेंगे।

इसका उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है। ये टीमें किसानों को उन्नत बीज किस्मों, जैविक खेती, कीट और रोग प्रबंधन, जल प्रबंधन, दलहनी फसलों के व्यवसायीकरण की तकनीकी की जानकारी देंगी। किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका वैज्ञानिक समाधान भी प्रदान करेंगी।