महाराणा प्रताप के पराक्रम का जीवंत चित्रण किया
Kanpur News – महाराणा प्रताप के पराक्रम का जीवंत चित्रण किया महाराणा प्रताप के पराक्रम का जीवंत चित्रण किया महाराणा प्रताप के पराक्रम का जीवंत चित्रण किया
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 22 May 2025 10:14 PM

कानपुर। विनायकपुर सेवा समिति ने गुरुवार को त्रिलोक ग्रीन्स, गुरुदेव पैलेस में महाराणा प्रताप की जयंती पर ऐतिहासिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मेधावी छात्रों, समाज के वंचित वर्ग और घुमंतू समुदाय के लोगों को सम्मानित किया गया। महाराणा प्रताप के जीवन के प्रेरक वृतांतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। कवि गौरव चौहान ने कविताओं में प्रताप की तलवार की धार, चेतक की गति और स्वाभिमान की चिंगारी को शब्दों में पिरोया। कवि राम भदावर ने मातृभूमि के लिए मर मिटने की प्रतिज्ञा और प्रताप के पराक्रम का जीवंत चित्रण किया। यहां कवयित्री अनामिका सिंह, दिव्यांशु सिंह राजावत, गौरव भदौरिया, डॉ. विवेक सिंह आदि मौजूद थे।